MP में 3 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए कुएं में कूदी 8 माह की गर्भवती मां, दोनों की हुई मौत

सागर (एमपी) में 3-वर्षीय बेटी को बचाने के लिए एक 8 माह की गर्भवती मां कुएं में कूद गई और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई है। महिला अपनी बेटी के साथ घर के पास बने कुएं में नहाने गई थी लेकिन इसी दौरान बेटी फिसलकर कुएं में गिर गई। पुलिस ने मां-बेटी का शव बाहर निकाला।