इंदौर में साइबर ठगों ने एआई वॉइस क्लोनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर एक महिला टीचर से ₹1 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने उसके भाई की आवाज़ में कॉल कर दोस्त की मदद का बहाना बनाया। भरोसा होने पर टीचर ने बताए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में भाई से संपर्क होने पर ठगी का खुलासा हुआ।