ग्वालियर (एमपी) में एक शख्स द्वारा इंश्योरेंस क्लेम के लिए कार चोरी की फर्ज़ी रिपोर्ट लिखवाए जाने का मामला सामने आया है। शख्स ने इंश्योरेंस क्लेम के ज़रिए कर्ज़ उतारने के लिए ₹9-लाख हड़पने की साजिश रची थी लेकिन पुलिस की जांच से पोल खुल गई। पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।