पन्ना (मध्य प्रदेश) में कांग्रेस नेता और डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत दीक्षित पर कलेक्टर न्यायालय ने ₹124.55 करोड़ का जुर्माना लगाया है। दीक्षित पर गुन्नौर तहसील के बिलघाड़ी में पत्थरों का अवैध खनन करने का आरोप लगा था। उपसंचालक खनिज प्रशासन (पन्ना) और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (गुन्नौर) की जांच के आधार पर यह निर्णय पारित किया गया।