भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक शख्स द्वारा घर में चिकन लाए जाने पर उसके बड़े-छोटे भाइयों ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। दरअसल, घर के अन्य सभी लोग शाकाहारी हैं। बकौल पुलिस, मृतक की मां ने दोनों बेटों के जुर्म को छिपाने की कोशिश की इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया है।