MP में जाम में फंसे महाकुंभ जा रहे लोगों को भोजन-पानी उपलब्ध कराएं अधिकारी: CM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि महाकुंभ जाने के दौरान एमपी में ट्रैफिक जाम में फंसे श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा, "चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी तक जाम लगा है...अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तुरंत भोजन, पानी, ठहरने की व्यवस्था, शौचालय आदि का इंतजाम किया जाए।"