MP में दिवाली पर लोगों ने 'खून' से जलाए दीपक, शहर को जिला बनाने के लिए किया अनोखा प्रदर्शन
सिहोरा (मध्य प्रदेश) में दिवाली के दिन 'लक्ष्य ज़िला सिहोरा आंदोलन समिति' के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने जलते दीप में अपना खून डालकर सरकार से सवाल किया कि आखिर सिहोरा कब ज़िला बनेगा? आंदोलनकारियों ने इसे केवल विरोध नहीं बल्कि उपेक्षा के विरुद्ध पीड़ा और आत्मबलिदान का प्रतीक बताया है।