भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के मुताबिक, 1961-2024 के बीच देशभर के संरक्षित स्मारकों से 488 पुरावशेष चोरी हुए जिनमें 142 अकेले मध्य प्रदेश के हैं। राजस्थान में 91 और यूपी में 86 धरोहरें चोरी हुईं। अधिकतर अब तक लापता हैं। इनकी सुरक्षा के लिए भोपाल में विशेषज्ञों ने डिजिटल रिकॉर्ड, फोटोग्राफी और सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत करने की रणनीति बनाई है।