छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में शिक्षक दंपति ने 3 दिन के बेटे को मरने के लिए जंगल में पत्थरों के नीचे दबा दिया। दरअसल, रोने की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगों ने घायल नवजात को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। बकौल रिपोर्ट्स, दंपति को डर था कि चौथे बच्चे के कारण उनकी सरकारी नौकरी चली जाएगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।