MP में नीमच के DM ने शुरू की अनोखी पहल, जनसुनवाई में छात्रों से लिखवा रहे गरीबों की शिकायत

नीमच (एमपी) में ज़िलाधिकारी हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई के दौरान आने वाले शिकायतकर्ताओं का शिकायती पत्र स्कूल के छात्रों से लिखवाने की अनोखी पहल शुरू की है। इसे लेकर उन्होंने कहा, "जनसुनवाई में कई गरीब शिकायतकर्ता आवेदन पत्र टाइप कराने के लिए ₹200-₹400 खर्च करते हैं, ऐसे में छात्रों के ज़रिए उनकी मदद होगी और छात्रों को भी सीख मिलेगी।"