मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में नगर निगम आयुक्त के वाहन पर ही बुधवार को कुर्की का आदेश चस्पा कर दिया गया। कुर्की के नोटिस के बाद सरकारी गाड़ी को नगर निगम के नए भवन में खड़ा किया गया है। नगर निगम के फायर वाहन प्रभारी शहीद्दीन कुरैशी ने बताया कि इस मामले की अधिकारियों को पूरी जानकारी नहीं है।