इंदौर (मध्य प्रदेश) में नवरात्रि के समय 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर-बैनर लगने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने आपत्ति जताते हुए कहा, "जब हिंदू समाज का पर्व नवरात्रि मनाया जा रहा है, ऐसे में इस तरह के बैनर लगाकर एक वर्ग विशेष के लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"