खंभे से बांधा, गर्म सरिए से दागा; एमपी में पति से बचकर गले में ताला लटकाए थाने पहुंची महिला
राजगढ़ (एमपी) में पत्नी को बंधक बनाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है। करीब 24 घंटे तक बंधक रही महिला पत्थर से ताला तोड़कर 6 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची थी। महिला जब थाने पहुंची तो वह जंज़ीर से बंधी हुई थी और उसके गले में ताला लटक रहा था। महिला को गर्म सरिए से दागा गया है।