MP में बाइक पर डंपर पलटने से दो लोगों की हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बसों-ट्रकों को फूंका

सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार रात एक डंपर के बाइक पर पलटने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और अदाणी कंपनी की चार बसों व कंपनी से अनुबंधित दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। एसपी मनीष खत्री के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है।