MP में बारिश के लिए ज़िंदा युवक की निकाली गई शव यात्रा और युवक को गधे पर बैठाकर घुमाया

धार (एमपी) के खिलेड़ी गांव में बारिश के लिए लोगों ने 'अनोखे टोटके' कर एक ज़िंदा युवक की शव यात्रा निकाली और एक युवक को गधे पर उल्टा बैठाकर घुमाया जिसका वीडियो सामने आया है। शव यात्रा के बाद प्रतीकात्मक चिता बनाकर दाह संस्कार भी किया गया। बकौल रिपोर्ट, महिलाओं ने ज़मीन पर लोटते हुए इंद्र देव से प्रार्थना की।