दमोह (मध्य प्रदेश) में बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को जागेश्वरनाथ धाम में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई जिससे 4 महिलाएं व एक बच्ची घायल हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 4 घायलों की स्थिति सामान्य है जबकि एक बुज़ुर्ग महिला की हालत गंभीर थी। बकौल रिपोर्ट्स, लाखों श्रद्धालु कांवड़ लेकर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे थे।