MP में भैंसों की लड़ाई में इंसान बने 'फुटबॉल', मवेशियों ने लोगों को उठा-उठाकर फेंका

बुरहानपुर (एमपी) में भैंसों की लड़ाई (हेले की टक्कर) के आयोजन का वीडियो सामने आया है जिसमें भैंसें मैदान में लोगों को 'फुटबॉल' की तरह उठा-उठाकर फेंकते नज़र आ रहे हैं। इस आयोजन पर प्रतिबंध के बावजूद करीब 50 ज़िले के पशु बुरहानपुर में लाए गए थे। पुलिस ने मामले में कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।