MP में भरभराकर गिरी 4 मंज़िला इमारत; एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले के कोतमा कस्बे में शनिवार को एक पुराने लॉज की चार मंज़िला इमारत भरभराकर गिर गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, मलबे में कम-से-कम 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि हादसा शाम को 5:30 बजे के आसपास हुआ।