MP में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; बच्चों समेत 10 की मौत

खंडवा (एमपी) में गुरुवार को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं। मृतकों की उम्र 9-25 साल के बीच है। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 20-25 लोग सवार थे। फिलहाल, प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों की तलाश कर रहा है।