MP में मात्र ₹150 के लिए आपस में भिड़े 2 पक्ष, एक युवक के पेट से आर-पार हुई तंदूर की रॉड

भोपाल (मध्य प्रदेश) में मटन की कीमत को लेकर ढाबा संचालक और कुछ युवकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में 10 लोग घायल हुए हैं और एक युवक के पेट से तंदूर की रॉड आर-पार हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, ढाबा संचालक ने मटन की कीमत ₹650 बताई थी जबकि युवक ₹500 देने की ज़िद पर अड़े थे।