MP में मोबाइल फोन चलाने से रोकने पर बेटे ने ली मां की जान, रॉड से फोड़ा पिता का सिर
बालाघाट (मध्य प्रदेश) में एक 20 वर्षीय युवक ने मोबाइल फोन चलाने से मना किए जाने पर अपने माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया है। अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने युवक की मां की मृत्यु की पुष्टी की जबकि युवक के पिता गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं। बकौल पुलिस, युवक मोबाइल का आदी था।