MP में मेले में टूटकर ज़मीन पर गिरा झूला, 14 बच्चे हुए घायल; वीडियो आया सामने
झाबुआ (एमपी) में आयोजित 'महाराज नो मेलो' में सोमवार की शाम एक 'ड्रैगन झूला' अचानक टूटकर ज़मीन पर गिर गया। इस हादसे में 14 बच्चे घायल हुए हैं। झूला गिरने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्टूडेंट झूले से लटककर उतरते हुए नज़र आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूले में तय क्षमता से ज़्यादा लोग बैठे हुए थे।