inshorts

MP में महाकुंभ जा रही SUV की ट्रक से टक्कर के बाद 3 लोगों की हुई मौत

सागर (मध्यप्रदेश) में भोपाल-सागर हाईवे पर मंगलवार को एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर होने के बाद एसयूवी में सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह लोग प्रयागराज (यूपी) में जारी महाकुंभ में भाग लेने जा रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों का ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है।