मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का 10 मीट्रिक टन ज़हरीला कचरा जलाने का पहला ट्रायल सोमवार को पूरा हो गया। ट्रायल को पूरा होने में 75 घंटे लगे। ट्रायल का दूसरा चरण मंगलवार को शुरू होगा। जबलपुर हाईकोर्ट ने तीन चरणों में 10-10 टन कचरा जलाने और 27 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था।