भिंड (एमपी) के राजस्व विभाग कार्यालय में एक महिला की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 52 वर्षीय महिला और उसका पति अपनी जमीन का 'ऑनलाइन' माध्यम से पंजीकरण कराने के लिए तहसीलदार कार्यालय गए थे जहां उनसे रिश्वत मांगी गई।