MP में लाइब्रेरियन के पदों पर निकली भर्ती, ₹57000 से अधिक होगा वेतन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के 80 पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतन ₹57,700 प्रति माह मिलेगा व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। वहीं, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।