MP में लड़की भगाने पर 16 साल के लड़के की हुई बेरहमी से पिटाई, नग्न कर बाज़ार में घुमाया
उज्जैन (एमपी) में लड़की भगाने पर 16 वर्षीय लड़के की लड़की पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे नग्न कर रस्सी से बांध दिया। आरोपियों ने लड़के को नग्न हालत में ही करीब डेढ़ किलोमीटर तक बाज़ार में घुमाया जिसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।