मध्य प्रदेश के दमोह में विवादों में घिरे मिशनरी अस्पताल का लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग ने रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल को 3 दिनों के भीतर बंद करके ताला लटका दिया जाएगा। गौरतलब है कि अस्पताल में कथित तौर पर एक फर्ज़ी डॉक्टर ने कई हार्ट सर्जरी की थीं जिसके बाद 7 मरीज़ों की मौत हो गई थी।