MP में वन विभाग व जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने वन विभाग व जल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। एमपीईएसबी ने केवल 87% पदों का परीक्षा परिणाम घोषित किया है और पेपर-ए में राजा भैया प्रजापति जबकि पेपर-बी में अमित रघुवंशी ने टॉप किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर रिज़ल्ट देख सकते हैं।