कटनी (मध्य प्रदेश) में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह नाबालिग बच्चों को पानी में मिलाकर देसी शराब पिलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में 6 से अधिक नाबालिग लड़के दिखाई दे रहे हैं। ज़िला शिक्षा अधिकारी ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक के निलंबन के आदेश दिए हैं।