भोपाल (एमपी) में एक दूल्हे ने शादी वाले दिन शुक्रवार को ₹10-लाख व थार की मांग की और डिमांड पूरी नहीं होने पर बारात लाने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के अनुसार, दूल्हे के पिता पुलिस विभाग में थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं और संपर्क करने पर उन्होंने बिना थार लिए बारात लाने से मना कर दिया।