inshorts

MP में शख्स ने अंतरजातीय प्रेम संबंध के चलते की बेटी की हत्या, शव नदी में फेंका

मुरैना (एमपी) में एक शख्स ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका शव तिरपाल में लपेट कर नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यह जानने के बाद परेशान था कि उसकी बेटी दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। बकौल पुलिस, हत्या के 5-दिन बाद मृतका का शव बरामद किया गया।