MP में शख्स ने की ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग, BJP विधायक बोले- गुटखा छोड़ो तभी आएगी बिजली
मध्य प्रदेश में विजय नामक शख्स ने मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल से उसके गांव में जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। विजय को गुटखा खाता हुआ देखकर विधायक ने उसकी मां से फोन पर बात की और कहा कि जब विजय गुटखा खाना छोड़ेगा तभी गांव में ट्रांसफॉर्मर लगेगा व बिजली आएगी।