MP में शराब के नशे में धुत शख्स गले में लेकर घूमता रहा सांप, वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के सागर में शराब के नशे में धुत एक युवक करीब 5 फीट लंबे सांप को अपने गले में लपेटकर सड़क पर घूमता दिखा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक सांप के साथ खेलता दिख रहा है। वहीं, आसपास खड़े लोग युवक को हैरानी से देख रहे हैं।