MP में सरकारी अस्पतालों में शुरू होंगे प्रसव प्रतीक्षा कक्ष, रुकने पर रोज़ मिलेंगे ₹100
प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए एमपी के 47 ज़िलों के 71 सिविल अस्पताल और 249 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव प्रतीक्षा कक्ष शुरू किए जाएंगे। महिलाएं प्रसव की संभावित तारीख के 7-दिन पहले से यहां रुक सकती हैं जिसके लिए उन्हें ₹100/दिन मिलेंगे। झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में बतौर पायलट प्रोजेक्ट इसकी शुरुआत हुई है।