MP से शर्मनाक तस्वीर आई सामने; फरियादी का भाई खून से लथपथ तड़पता रहा, पुलिस धुलवाती रही कार

भिंड (एमपी) के एक थाने में खून से लथपथ भाई के साथ मंगलवार को शिकायत लिखवाने पहुंचे शख्स से सब इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट लिखने से पहले कार साफ करवाई। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद भिंड एसपी असित यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शिकायत दर्ज करने को लेकर पैसे की भी मांग की गई।