मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को ₹1 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की। टीम ने चीन को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। वहीं, मुख्यमंत्री यादव ने FIH अध्यक्ष तैयब इकराम के सामने आगामी हॉकी विश्व कप की मेज़बानी मध्य प्रदेश में कराने का प्रस्ताव रखा।