मध्य प्रदेश सरकार एफएसएसएआई ऐक्ट में संसोधन कर सकती है। नए नियम के मुताबिक, सिर्फ शाकाहारी खाना परोसने वाले होटलों के बाहर हरा गोल निशान और मांसाहारी खाना देने वाले होटलों पर लाल गोल निशान लगाना ज़रूरी होगा। इसके अलावा, सरकार होटल का लाइसेंस लेने वाले व्यक्ति का नाम भी बोर्ड पर लिखना अनिवार्य कर सकती है।