मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 4694 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं व इंटरव्यू के लिए 339 उम्मीदवार सफल रहे हैं। दोनों परीक्षाओं के परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in. पर उपलब्ध हैं।