मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को होगी। कैलेंडर में जनवरी से अक्टूबर तक 25 परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। इनमें राज्य अभियांत्रिकी सेवा, SET, सहायक प्राध्यापक और विभिन्न विभागीय भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।