MRI व पुलिस रिपोर्ट दिखाने के बावजूद मां के ऐक्सिडेंट पर महिला को नहीं मिला WFH; छिड़ी बहस
एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि उसकी सास का ऐक्सिडेंट होने के बाद बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में कार्यरत उसकी साली को वर्क फ्रॉम होम नहीं मिला। उसने बताया, "साली ने एमआरआई-पुलिस रिपोर्ट दिखाई...फिर भी आवेदन रिजेक्ट हो गया।" कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसपर हैरानी जताई है जिनमें से एक ने लिखा, "हमारे समाज में...सहानुभूति की कमी है।"