ज़ोमैटो की मूल कंपनी इटरनल के शेयरों में मंगलवार को कारोबार के दौरान 4% से अधिक की तेज़ी देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह तेज़ी कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न और एमएससीआई में अधिक वेटेज मिलने की उम्मीद बढ़ने के बाद आई है। गौरतलब है कि मंगलवार को बीएसई पर शेयर का उच्चतम स्तर ₹297.25 रहा।