MSCI रीबैलेंसिंग क्या है जिसके कारण 10 मिनट में भरभराकर गिर गया सेंसेक्स?
इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI द्वारा अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड से 4 भारतीय स्टॉक हटाने और 4 जोड़ने के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 10-मिनट में करीब 850-अंक गिरा। दुनिया के बड़े ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स में शामिल MSCI जब किसी शेयर को जोड़ता है तो उसे ट्रैक करने वाले फंड्स निवेश बढ़ाते हैं और बाहर करने पर शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ता है।