MUDA घोटाले में कर्नाटक सीएम के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राज्यपाल ने दी मंज़ूरी
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर 'मुडा' घोटाला मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा साइट आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर यह अनुमति दी गई। सिद्धारमैया ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को 'राजनीति से प्रेरित' बताया था।