NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने तोड़ा पृथ्वी के बाहर सबसे ज़्यादा दूरी तय करने वाले वाहन का रिकॉर्ड
नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने 11 अक्टूबर, 2026 तक मंगल ग्रह पर 28.10 मील (45.22 किलोमीटर) की दूरी तय कर किसी दूसरे ग्रह पर सबसे ज़्यादा दूरी तय करने वाले व्हीकल का रिकॉर्ड बनाया। इसने नासा के 'ऑपर्च्युनिटी रोवर' का रिकॉर्ड (45.16 किलोमीटर) तोड़ा। पर्सिवियरेंस अपने ऑटोनैव सिस्टम की मदद से रास्ते में आने वाली बाधाओं की पहचान करता है।