नासा ने डीप स्पेस नेटवर्क (डीएसएन) के ज़रिए हिप-हॉप कलाकार मिस्सी इलियट के गाने 'द रेन' के बोल शुक्र ग्रह पर भेजे हैं। गाना लगभग 25.4 करोड़ किलोमीटर दूरी तय कर करीब 14 मिनट में शुक्र पर पहुंचा। बकौल रिपोर्ट्स, नासा डीएसएन से शुक्र से डाटा प्राप्त करने के तरीके और उसमें लगने वाले समय की जांच कर रही है।