NASA ने अपने सबसे बड़े पुस्तकालय को स्थायी रूप से किया बंद
नासा ने शुक्रवार को मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में स्थित अपने सबसे बड़े पुस्तकालय को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। 1 लाख पुस्तकों वाला यह पुस्तकालय 1959 से वैश्विक अंतरिक्ष एजेंसी का एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र था। इसके बंद होने से पहले 2022 से अमेरिका में नासा के 7 अन्य पुस्तकालय भी बंद हो चुके हैं।