NASA ने खोजा तबाही मचाने वाला एस्टेरॉयड, साल 2032 में धरती से हो सकती है टक्कर

नासा के वैज्ञानिकों ने धरती पर तबाही मचाने वाले एक एस्टेरॉयड को अंतरिक्ष में खोजा है। 2024 YR4 नाम का यह एस्टेरॉयड धरती से 66,000 मील (1,06,200 किलोमीटर) दूर से गुज़र सकता है और अगर इसकी कक्षा में थोड़ा बदलाव होता है तो यह पृथ्वी से टकरा सकता है। यह एस्टेरॉयड 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है।