NATO और अमेरिका के राज में पला था इस्लामिक स्टेट, हमने खत्म किया: तालिबान
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने दावा किया कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) को अफगान ज़मीन से पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। मुत्तकी ने कहा, "जब अमेरिका और नाटो की मौजूदगी थी तब विभिन्न प्रांतों में आईएसआईएस के बड़े केंद्र थे। उस समय हमें संघर्ष करना पड़ा और अब कोई समूह सक्रिय नहीं है।"