NATO का नाम गलत लिखने को लेकर ट्रंप ने की न्यूयॉर्क टाइम्स की आलोचना, कहा- 'दिलचस्प गलती'
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने NATO का नाम गलत लिखने को लेकर 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की आलोचना की है। ट्रंंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "फेल होता हुआ 'न्यूयॉर्क टाइम्स', जिसकी विश्वसनीयता की कमी से...उसका सर्कुलेशन बुरी तरह गिर गया है...उसने NATO को 'नॉर्थ अमेरिकन ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन' कह दिया।" उन्होंने लिखा, "सही नाम 'नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन' है- बहुत दिलचस्प गलती!"